kanpur lasbian couple's marriage

कानपुर थाने में दो लड़कियों ने रचाई आपस में शादी,जानिए लव स्टोरी

देश में समलैंगिक कानून को मान्यता मिलने के बाद अब समाज में धीरे-धीरे बदलाव आने लगा है। यूपी के कानपुर से भी सोमवार को 2 लड़कियों की आपस में शादी करने का मामला सामने आया है। शादी के बाद एक लड़की के घर वालों ने उसके नाबालिग होने की शिकायत दर्ज कराई जबकि पति बनी लड़की के घर वालों ने पत्नी बनी लड़की के घर वालों ने उस पर गहने चोरी करके भागने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार बर्रा थाने में परिवारों के खिलाफ जाकर पुलिस ने दो लड़कियों की आपस में शादी कराई। इस शादी में पति बनी लड़की ने बताया कि पिछले एक साल से उन दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा है। 25 अगस्त को दोनों ने बिठूर के एक मन्दिर में शादी कर ली थी। लेकिन परिवारों ने शादी को नही मानते हुए दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद दोनों अपने घर से भाग कर घंटाघर के होटल में तीन बिताए। इसके बाद कानपुर देहात में कमरा लेकर रहने लगी।

मालूम हो कि समलैंगिगक कानून को देश में इजाजत मिलने के बाद अब लोग खुल कर अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांध रहे। बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली ये दोनों लड़कियां एक दूसरे के पड़ोस में रहती थीं।


बीते दिनों में पत्नी बनी लड़की के घर वालों ने बर्रा थाने में घर से जेवर लेकर भागने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। इस पर पुलिस दोनों को थाने बुलाया था लेकिन दोनों की रजामंदी देखते हुए पुलिस ने थाने में ही वरमाला पहनाकर शादी करा दी। जिसके बाद पति बने लड़की घर वालों लड़की के नाबालिग होने की शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1