Congress Screening Committee

बिहार का रण:RJD ने दी कांग्रेस को धमकी-तेजस्वी को मुख्यमंत्री का चेहरा मान ले

बिहार में सियासत उबाल पर है। महागठबंधन में सीटों पर संग्राम जारी है। इस बीच राजद ने Congress से कहा है कि वह बिना देर किए बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्ष के नेता Tejashwi Yadav को मुख्यमंत्री का चेहरा मान ले। क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर हम सब Rahul Gandhi के चेहरे पर लोकसभा का चुनाव लड़े थे। अगर अवसर मिलता तो Rahul Gandhi की अगुआई में ही सरकार बनती। राजद प्रवक्‍ता ने कांग्रेस को दायरा दिखाते हुए कहा कि यदि आपके पास जिताऊ चेहरा नहीं हैं तो अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं है। राजद की ओर Congress को 58 सीटों के अलावा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र का उप चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया है।


झारखंड में पार्टी ने हेमंत सोरेन को CM फेस मानी

पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने 28 सितंबर, सोमवार को कहा कि इससे पहले कांग्रेस Jharkhand में Hemant Soren के चेहरे पर चुनाव लड़ चुकी है। चुनाव पूर्व CM फेस की घोषणा होने के चलते Jharkhand में सरकार बन गई। यह बिहार में भी होने जा रहा है।

राजद प्रवक्‍ता ने कहा है कि लोग बदलाव का मन बना चुके हैं। तेजस्वी के चेहरे को स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि राजद, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी। सरकार भी बनेगी। हकीकत सबको पता है, किसके पास क्या वोट और जनता का समर्थन है। उन्होंने कहा कि Congress को अधिक सीटों पर चुनाव लडऩे का कोई मतलब नहीं है, जब आपके पास जिताऊ चेहरा न हो।

तिवारी ने कहा कि Congress विधानसभा की 58 सीटों के अलावा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र का उप चुनाव लड़े। इस बात का ख्याल रखे कि राजद के साथ उसका पुराना गठबंधन है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1