काम्या पंजाबी बॉयफ्रेंड शलभ दांग संग लेंगी सात फेरे

टीवी की फेमस एक्ट्रेस में शुमार काम्या पंजाबी अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग संग आज शादी के सात फेरे लेंगी। जिसकी वजह से काफी दिनों से शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। काम्या और शलभ आज शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं। शादी से पहले काम्या को शलभ के नाम की हल्दी लगाई गई है। एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। जिसमें वह पूरे परिवार के साथ हल्दी की रस्में इन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

शादी की अपडेट्स काम्या खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दे रही हैं। सगाई की तस्वीरों के बाद हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी काम्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में काम्या खुलकर हंसती नजर आ रही हैं। तस्वीरों से ही साफ पता चल रहा है कि एक्ट्रेस अपनी शादी से कितनी खुश हैं। काम्या के चेहरे की ख़ुशी तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार काम्या पंजाबी ने अपने इन्स्टा अकाउंट से फोटोज़ के अलावा दो वीडियो भी शेयर किया है। इससे पहले काम्या ने अपनी सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। उन तस्वीरों में शलभ, काम्या को पूरे परिवार के सामने गुरुद्वारे में अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। काम्या की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं।

अपने सगाई वाले दिन काम्या पंजाबी ने गोल्डन एंड ग्रीन कलर का गरारा पहना था, वहीं शलभ ने ब्लू कलर का शॉर्ट कुर्ता और व्हाइट पैंट कैरी की थी। दोनों ने गुरुद्वारे में माथा टेका और परिवार का आशीर्वाद लेकर सगाई की थी।

वहीं अगर हम उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो यह काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या ने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी, जिनसे उनकी एक 9 साल की बेटी है। जिसका नाम आरा है। आपस में तालमेल ना हो पाने की वजह से दोनों ने 2013 में तलाक ले लिया था। जिसके बाद आज यानी 10 फरवरी को एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1