‘इंडियाज मोस्ट पावरफुल वुमन इन मीडिया’ अवॉर्ड मिला भारतीय पत्रकार कली पुरी को, ब्रिटिश संसद में मिला सम्मान

भारतीय पत्रकार कली पुरी को ‘इंडियाज मोस्ट पावरफुल वुमन इन मीडिया’ अवॉर्ड सम्मान दिया गया है। इंडिया टुडे ग्रुप की कली को यह अवॉर्ड ब्रिटिश संसद में आयोजित प्रतिष्ठित कॉनफ्लुएंस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स समारोह के दौरान दिया गया।
कली ने कहा, ‘यह बहुत संतोषजनक है कि इंडिया टुडे में हम जो काम कर रहे हैं, उसे अतंरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। हमें लगता है कि हमने नई पीढ़ी के विचारों को पकड़ने में सक्षम होने का सराहनीय काम किया है। हम नई ऊर्जा, नए विचार और काम करने के नए तरीके में भरोसा रखते हैं।’ ऐसे सुनहरी विरासत वाले बिज़नेस को संभलाना, जो लगतार अप्रत्याशित रूप से बदल रहा हो, काफी चुनौतीपूर्ण है।

कली पुरी फिलहाल इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चैयरपर्सन हैं। उन्होंने इंग्लैंड की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में स्नातक का किया है। कली ने साल 1996 में बतौर मार्केटिंग एक्ज़ीक्यूटिव और ग्रुप की फ्लैगशिप मैगजीन इंडिया टुडे में बतौर रिपोर्टर काम शुरू किया था। बाद में उन्हें इंडिया डुटे ग्रुप की डिजिटल विंग का चीफ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर (COO) बनाया गया। उनके पास मीडिया में काम करने का शानदार अनुभव है। उन्होंने आज तक, इंडिया टुडे टेलीविज़न, आज तक एचडी, तेज, दिल्ली आज तक, डिजिटल पेपर और एप के लिए काम किया है।
कली पुरी मीडिया जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। वह न्यूजरूम में सम्मानित और प्रख्यात पत्रकारों की टीम का नेतृत्व कर रही हैं। भविष्य की ख़बरों को लेकर उनका एक स्पष्ट नज़रिया है। बता दें कि इससे पहले साल 2017 में उन्होंने इंपैक्ट मैगज़ीन अवार्ड्स के छठे संस्करण में 5 वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में नामित किया गया था। वहीं दो सप्ताह पहले कली को लंदन में 21st सेंचुरी आइकन अवॉर्ड्स में ‘आउटस्टैंडिंग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1