Kajari Teej 2022 Shubh Muhurt

Kajari Teej Date 2022: कजरी तीज इन चीजों के बिना पूरी नहीं होती पूजा, जानें पूजन मुहूर्त एवं विधि

Kajari Teej 2022 Date: पंचांग के मुताबिक़ सावन का माह सावन पूर्णिमा अर्थात रक्षा बंधन के साथ ही बीत चुका है और 12 अगस्त से ही भाद्रपद मास शुरू हो गया है। भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि 12 अगस्त को सुबह करीब 7 बजकर 05 मिनट से शुरू हो गई है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह 6वां महीना है। इसी भाद्रपद में महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला अति महत्वपूर्ण व्रत कजरी तीज (Kajari Teej) आती है।

कजरी तीज 2022 व्रत कब? (Kajari Teej 2022 Date)

पंचांग के अनुसार कजरी तीज (Kajari Teej) व्रत हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस बार यह कजरी तीज (Kajari Teej) व्रत कल यानी 14 अगस्त दिन रविवार को रखा जाएगा। कजली / कजरी तीज के दिन जहां सुहागिन महिलाएं पति के दीर्घायु होने और उनके सुखमय जीवन के लिए व्रत रखती हैं, वहीं कुंवारी कन्याएं यह व्रत मनचाहा वर पाने के लिए रखती हैं।

कजरी तीज 2022 शुभ मुहूर्त (Kajari Teej 2022 Shubh Muhurt)

पंचांग के मुताबिक भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 13 अगस्त, शनिवार की देर रात 12 बजकर 53 मिनट (14 अगस्त 12.53 AM) से शुरू हो रही है। यह तृतीया तिथि 14 अगस्त, रविवार को रात 10 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी। व्रत में उदयातिथि की गणना के अनुसार कजरी तीज (Kajari Teej) व्रत कल यानी 14 अगस्त 2022 दिन रविवार को रखा जाएगा।

कजरी तीज 2022 व्रत शुभ योग (Kajari Teej 2022 Shubh Yog)

अभिजित मुहूर्त : 14 अगस्त 2022 को 12 : 08 PM से 12 :59 मिनट PM
सर्वार्थ सिद्धि योग : 14 अगस्त 2022 को रात 09 : 56 PM से 15 अगस्त 06 : 09 AM तक
विजय मुहूर्त : 14 अगस्त 2022 को 02 :41 PM से 03 : 33 PM तक
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस अभिजीत और विजय मुहूर्त एवं सर्वार्थ सिद्धि योग में कजरी तीज (Kajari Teej) का व्रत अत्यंत शुभ फलदायी होगा।

कजरी तीज 2022 व्रत पूजन सामग्री (Kajari Teej 2022 pujan Samagri)

पीला वस्त्र, कच्चा सूता, नए वस्त्र
केला के पत्ते, कलश, अक्षत या चावल
गाय का दूध, गंगाजल,पंचामृत, दही, दही, मिश्री, शहद
जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी
दूर्वा घास, घी, कपूर
बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते
अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1