JVM प्रत्याशी बंधु तिर्की ने मांडर से किया नामांकन, तिर्की के खिलाफ दर्ज हैं 8 मामले

पूर्व मंत्री और झारखंड विकास मोर्चा प्रत्याशी बंधु तिर्की ने शनिवार को मांडर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। उनके साथ झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे थे।
झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर नामांकन भरने वाले पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के खिलाफ अलग-अलग 8 मामले दर्ज है। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की पर चीफ जुडिशल मजिस्ट्रेट अनुज कुमार ने आरपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आपको बता दे बंधु तिर्की के खिलाफ आनगड़ा थाना और अन्य जगहों पर वैमनस्यता फैलाने समेत सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के 8 मामले दर्ज है। आपको बता दें पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के खिलाफ 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले का भी एक मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। नामांकन भरते समय अपनी संपत्ती का ब्योरा देते समय बंधु तिर्की ने बताया कि उनके पास सिर्फ 75 हजार ही नगद राशि है वहीं पत्नी के पास 50 हजार है।  उनकी कुल संपत्ति 14 लाख 76 हजार की है। उनके पास कोई कृषि योग्य भूमि नहीं है और रहने का मकान भी नहीं है। बंधु तिर्की के नाम 4 लाख 57 हजार 925 रुपए का कर्ज़ है जबकि पत्नी के नाम 4 लाख 52 हजार 100 रुपए का कर्ज है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1