अब भारत की ओर आंख दिखाने वालों की खैर नहीं। ओडिशा में शनिवार की देर रात अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया। अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का पहला रात्रि परीक्षण ओडिशा के डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। आपको बता दें ये मिसाइल सतह से सतह पर मार करने की क्षमता रखता है और ये मध्यम दूरी की परमाणु क्षमता संपन्न मिसाइल है। अग्नि-2 मिसाइल में 2000 किलोमीटर तक प्रहार करने की क्षमता है। अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण पिछले साल ही सफलता पूर्वक कर लिया गया था, लेकिन रात में लॉन्च करने का इसका परीक्षण पहली बार सफलता पूर्वक किया गया। ये मिसाइल न्यूक्लीयर विस्फोटक ले जाने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता जरूरत पड़ने पर 2000 से बढ़ाकर 3000 किमी तक की जा सकती है। इसके साथ ही अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल एक हजार किलो वजनी विष्फोटक को 2000 किमी तक ले जा सकती है । इतना ही नहीं इस मिसाइल पर लगे हाई एक्युरेसी नेविगेशन सिस्टम से सटीक निशाने पर मार किया जा सकता है। आकार और वजन में अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल 20 मीटर लंबी है और इसका वजन 16000 किलोग्राम यानी 16 टन है।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019