JNU हिंसा मामले में गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन, दिखा ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर

बीते रविवार रात हुई जेएनयू हिंसा के विरोध में दिल्ली समेत पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार रात मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटी और नारेबाजी कर जेएनयू हिंसा मामले पर विरोध जताया। आपको बात दे मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे तक विरोध मार्च निकाला गया। इसमें आईआईटी बॉम्बे के अलावा कई दूसरे शैक्षणिक संस्थानों के छात्र शामिल हुए। इसमें भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। ये विरोध प्रदर्शन जेएनयू हिंसा मामले पर था, लेकिन इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कश्मीर का मुद्दा एक बार फिर से दोहराया गया, और फ्री कश्मीर लिखे पोस्टर देखे गए। सामने आई तस्वीर में एक महिला को हाथ में पोस्टर लिए देखा जा सकता है जिसमें फ्री कश्मीर लिखा हुआ है, इतना ही नहीं प्रदर्शन के दौरान ‘बैन एबीवीपी’ के पोस्टर भी देखे गए।

इस मामले पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आपत्ती जताते हुए ट्वीट कर कहा कि हम मुंबई में इस प्रकार के अलगाववादी तत्वों को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं, मुख्यमंत्री कार्यालय से महज 2 किमी की दूरी पर आजादी गैंग फ्री कश्मीर के नारे लगा रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे क्या आप ऐसे अभियान को बर्दाश्त करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1