झारखंड चुनाव:कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारिखों के ऐलान के बाद अब सभी राजनौतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आपको बता दें इस लिस्ट में झारखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का नाम भी शामिल किया गया है जो आने वाले विधानसभा चुनाव में लोहरदगा से चुनाव लड़ेंगे। देर रात एक और उम्मीदवार की घोषणा की गई जिसमें कांग्रेस ने देवेंद्र सिंह बिट्टू को पांकी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन ने 8 नवंबर को सीट बंटवारे की घोषणा की थी। महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी शामिल है। महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। आपको बता दे, झारखंड कांग्रेस प्रभारी आर. पी.एन. सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य की 81 सीटों में से झामुमो 43 और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आरजेडी को 7 सीटें दी गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1