झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद PM मोदी से यह उनकी पहली मुलाकात थी। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस और RJD ने मिलकर सरकार बनाई है। PM मोदी में उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी थी।
PM मोदी से मुलाकात करने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में सरकार गठन के बाद यहPM मोदी से पहली मुलाकात है। उन्होंने कहा दूसरी मुलाकात में हम PM मोदी से राज्य की समस्याओं को उनके समक्ष रखूँगा । PM मोदी ने हमें आश्वासन दिया हैं कि आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री बजट की तैयारियों को देखते हुए झारखंड में ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना का भी अनुरोध करते हुए इसके लिए केंद्रीय बजट में प्रस्ताव करने का अनुरोध किया।
हेमंत सोरेन ने झारखंड के चुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर विजयी हासिल की थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमवार को उन्होंने दुमका की सीट को छोड़ दिया। वह अब बरहेट सीट से विधायक है। दुमका सीट से उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू चुनाव लड़ सकती हैं।

