Gopalpur MLA Narendra Kumar Neeraj alias Gopal Mandal

सीएम नीतीश के MLA के ठुमके की तुलना हुई शिव के तांडव से, यहां देखिए वीडियों

बिहार के गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इंटरनेट मीडिया में लोग धड़ल्‍ले से इस Video को पोस्‍ट कर रहे हैं। यह वीडियो लगातार शेयर हो रहा है। बताया जा रहा है कि Video महाशिवरात्रि का है। इसमें विधायक Gopal Mandal मंच पर नृत्‍य करने के दौरान खूब उछल रहे हैं। महिला कलाकार के साथ वे ताल से ताल मिलाकर नाच रहे हैं। इससे पहले भी विधायक का कई Video वायरल हुए हैं।

बता दें कि विधायक Gopal Mandal लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हाल में उन्‍होंने बांका के बौंसी में जमीन विवाद के दौरान कहा था कि वे पिस्‍टल से ठोंक देते हैं। इसकी काफी आलोचना हुई थी। इससे पहले उन्‍होंने बिहपुर के BJP विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र और भागलपुर के BJP जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय के खिलाफ भी अमार्यादित टिप्‍पणी की थी।


जानकारी के अनुसार, नवगछिया में गोपाल गोशाला स्थित जगतपति नाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जागरण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया था। कार्यक्रम में गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ Gopal Mandal मौजूद थे। इस दौरान जब महिला कलाकार ने अपनी प्रस्‍तुति शुरू की तो वे रुक नहीं सके। वे भी मंच पर पहुंचे और महिला कलाकार के साथ जमकर ठुमके लगाए।


‘मोन मगन भक्ति में ऐसन सारा बंधन तोड़ के, आज नैकी बहुरिया नाचे ललकी चुनरिया ओढ़ के’, इस गीत पर विधायक ने महिला कलाकार का खूब साथ दिया। उन्‍होंने मंच पर डांस किया। वे खूब मंच पर उछले।


विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि महाशिवरात्रि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित था। जागरण हो रहा था। भक्ति के गीत बज रहे थे। उन्‍होंने कहा कि विधायक ने लोगों को भक्ति के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए नृत्य किया था। उनके आराध्य महादेव हैं। शिव के बारे में भी शास्त्रों में लिखा है कि उन्होंने समय-समय पर तांडव नृत्य किया था। भगवान कृष्ण समेत कई आराध्यों ने भी नृत्य क्षमता का समय-समय पर प्रदर्शन किया है। इसलिए विधायक Gopal Mandal का नृत्‍य करने से कोई आपत्ति क्‍यों। वहीं इंटरनेट मीडिया में लोगों ने इस नृत्‍य की जम कर चुटकी ली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1