14th round Corps Commander talks

India-China Talks: 12 जनवरी को भारत-चीन के सैन्य अफसरों की वार्ता, जानें मुख्य रूप से किसको लेकर होगी चर्चा

पूर्वी लद्दाख के करीब वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बने गतिरोध को दूर करने के लिए भारत और चीन (India-China) की सेना के का‌र्प्स कमांडर 12 जनवरी को फिर से वार्ता करेंगे। सैन्य अधिकारियों के बीच यह 14 वें चक्र की वार्ता होगी। भारत की ओर से इस वार्ता में पहली बार 14 वीं का‌र्प्स के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता भाग लेंगे। उन्होंने मंगलवार को ही कार्यभार ग्रहण किया है।


मई 2020 से बनी गतिरोध की स्थिति में इस बार हाट स्प्रिंग इलाके (Hot Springs area) को लेकर वार्ता होगी। इस इलाके को लेकर दोनों पक्षों में बड़ा गतिरोध बना हुआ है। इस क्षेत्र में पूर्व स्थिति बहाल करने को लेकर दोनों पक्ष 13 चक्र की वार्ता में सहमत नहीं हो पाए हैं। दोनों पक्षों की पूर्व में हुई वार्ता में पैंगोंग झील और गोगरा पहाड़ियों पर पूर्व स्थिति कायम करने को लेकर सहमति बनी। इसके परिणामस्वरूप चीन की सेना मई 2020 से पहले की स्थिति में लौटी। इन इलाकों में आगे बढ़ी भारतीय सेना भी अपने पूर्व के मोर्चो पर लौट चुकी है।
भारत ने अक्रामक तरीके से चीन को दिया था जवाब

2020 में एलएसी पर चीनी सेना की हरकत का भारत ने आक्रामक तरीके से जवाब दिया था और कई इलाकों में चीन के सैनिकों के नजदीक बेहतर ठिकानों पर पहुंच गई थी। उसी के बाद दबाव में आया चीन समझौते और पीछे हटने के लिए तैयार हुआ।

भारत ने हाल के वर्षो में भीषण ठंड वाले इस इलाके में सड़कों और पुलों का ऐसा संजाल तैयार किया है कि वहां पर कुछ ही घंटों में दो लाख सैनिकों की तैनाती संभव हो गई है। भारत ने इलाके में स्थित डीबीओ और सीएनएन जंक्शन से संबंधित विवाद को खत्म करने की भी इच्छा जताई है। अप्रैल-मई 2021 में इस विवाद को समाप्त करने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1