New Year में इसरो चीफ के. सिवन का ऐलान: चंद्रयान-3 और गगनयान लॉन्च करेंगे

केंद्र सरकार ने चंद्रमान के तीसरे मिशन यानी चंद्रयान-3 परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी है। इसरो प्रमुख सिवन ने बुधवार को ऐलान किया कि चंद्रयान-3 को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना पर काम शुरू हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आंध्र के श्रीहरिकोटा के अलावा तमिलनाडु में भी अंतरिक्ष केंद्र होगा। तूतीकोरिन में इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। इसरो चीफ के. सिवन ने नए साल के मौके पर कहा कि इस साल 2020 में गगनयान व चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया जाएगा।

इसरो प्रमुख सिवन ने कहा कि हमने चंद्रयान-2 को लेकर अच्छी प्रगति की। भले ही हम सफलतापूर्वक लैंड नहीं कर पाए, मगर ऑर्बिटर अब तक काम कर रहा है। साइंस डेटा इकट्ठा करने के लिए यह अगले सात सालों तक काम करेगा।

साथ ही इसरो चीफ ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के जरिए हमारी कोशिश देशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने की है। उन्होंने कहा कि गगनयान मिशन पर जाने के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों की भी पहचान की जा चुकी है। गगनयान प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1