IPL 2026 Captain List: 9 टीमों ने चुने कप्तान, एक टीम ने अब तक नहीं किया ऐलान

आईपीएल प्रीमियर लीग 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फिलहाल शुरुआती 20 मुकाबलों का शेड्यूल जारी किया है, जिसमे कई हाइ-वोल्टेज और बड़े मुकाबले शामिल हैं।
पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई फ्रेंचाइजियों ने अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं, वहीं एक टीम ने तो अपना कप्तान भी बदल दिया है। ऐसे में लीग के 19वें सीजन की शुरुआत होने से पहले यह जानना दिलचस्प होगा कि इस बार किस टीम की कमांड किस खिलाड़ी के हाथों में रहने वाली है।

सभी टीमों का कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)  – ऋतुराज गायकवाड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) – रजत पाटीदार
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – पैट  कमिंस
पंजाब किंग्स (PBKS) – श्रेयस अय्यर
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) – ऋषभ पंत
मुंबई इंडियंस (MI) – हार्दिक पांडया
दिल्ली कैपिटल्स (DC) – अक्षर पटेल
गुजरात टाइटंस (GT) – शुभमन गिल
राजस्थान रॉयल्स (RR) – रियान पराग
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – अभी तय नहीं

राजस्थान रॉयल्स ने 24 साल के युवा खिलाड़ी को बनाया कप्तान
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 से पहले कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने 24 वर्षीय रियान पराग को टीम की कमांड सौंपी हैं। पिछले कुछ सीजन से टीम की कप्तानी संजू सैमसन के हाथों में थी, लेकिन अब वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं बाकी आठ टीमों ने इस सीजन के लिए अपने कप्तानों में कोई बदलाव नहीं किया है।

कप्तान के ऐलान में अब भी एक टीम पीछे
कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी इकलौती ऐसी टीम है जिसने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अपने कप्तान का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक अजिंक्या रहाणे के ही टीम की कमांड संभालने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि
फ्रेंचाइजी की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं दूसरी ओर Rishabh Pant इस सीजन भी सुर्खियों में हैं। वह न सिर्फ IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, बल्कि सबसे महंगे कप्तान भी माने जा रहे हैं। इस बार वह Lucknow Super Giants को अपनी कप्तानी में कम से कम प्लेऑफ तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1