19 दिसंबर को हुए हिंसात्मक प्रदर्शन के बाद लखनऊ में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी और सभी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई थी। CAA बिल के खिलाफ उपद्रवियों ने लखनऊ में जमकर बवाल मचाया था। उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बंद की गई इंटरनेट सेवा को आज राजधानी लखनऊ समेत कुछ शहरों में बहाल कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि पिछले गुरूवार को राजधानी में कानून के विरोध में हुये हिंसक प्रदर्शन के बाद इंटरनेट सेवा दो दिन यानि आज रात बारह बजे तक बंद कर दी गई थी लेकिन हालात के सामान्य होने पर आज इसे दोपहर में बहाल कर दिया गया । इसके अलावा उन्नाव और गाजियाबाद में भी इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है ।
