बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी पर अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने हमला किया। वर्तिका सिंह मूलत: प्रतापगढ़ के ग्राम रायचंद्रपुर की हैं। वह अपने अंतर्राष्ट्रीय शूटर बताने वाली वर्तिका इन दिनों लखनऊ में रहती हैं और लखनऊ से ही वे मंगलवार को अयोध्या पहुंचीं थीं। वह रामजी के दर्शन के लिए आई थी। वह वहा मौजूद लोगों से बात कर उनकी परेशानी पूँछी। और कहने लगी कि मैं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हूं, देश की नागरिक हूं। जाते-जाते उनके घर के पास खड़े हुए थे तो उनसे मुलाकात हुई। मैंने अपना परिचय दिया तो उन्होंने बैठने के लिए कहा। उसके बाद भड़काऊ और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
इकबाल अंसारी के अनुसार वह उस समय इकबाल अपने कोटिया स्थित आवास पर थे। स्वयं को अंतर्राष्ट्रीय शूटर बताने वाली करीब 25 वर्षीय वर्तिका सिंह अपने एक सहयोगी के साथ इकबाल से भेंट करने पहुंचीं थी।
इकबाल अंसारी ने बताया कि इसके बाद महिला व पुरुष से उनकी बातचीत तीन तलाक के मुद्दे से शुरू हुई और फिर राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मसले पर पहुंच गई। इसी बीच महिला आरोप लगाने लगीं कि उनके कारण मसला हल नहीं हो रहा है। चर्चा के दौरान वर्तिका सिंह अचानक उग्र हो गईं और हाथापाई पर उतारू हो गईं। इकबाल अंसारी के सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया।इसके बाद मामले की जानकारी राम जन्मभूमि थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची महिला पुलिस शूटर वर्तिका सिंह को अपने साथ ले गई। इकबाल अंसारी ने वर्तिका सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।