North India Fog

Indian Railways: उत्तर भारत में कोहरे का कहर,जानें कितने ट्रेनें चल रही लेट

Indian Railways: उत्तर भारत (North India Fog) में कोहरे का कहर कम होता नहीं दिख रहा है। इस वजह से देश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली कई ट्रेन (Train) घंटों देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आज कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे का असर सुपर फास्ट और प्रीमियम ट्रेनों पर भी दिखी है। इसकी वजह से आज कुछ गाड़ियां तो चार घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही हैं। यह जानकारी सुबह 6 बजे तक की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि कोहरे (Fog) की स्थिति बिगड़ी तो ट्रेन (Train) और लेट हो सकती है। वहीं राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा (Fog) छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी कम हुई है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 353 है, जो बहुत खराब श्रेणी में है।


ओडिशा के पुरी से चल कर नई दिल्ली आने वाली 12801 पुरूषोत्तम एक्सप्रेस आज 4.20 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह बिहार के गया से नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 04.18 घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के दरभंगा से मुजफ्फरपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12565, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी 1.16 मिनट की देरी से चलने की सूचना है। उत्तर प्रदेश के कानपुर से नई दिल्ली आने वाली 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस 01.30 घंटे की देरी से चल रही है। हावड़ा से धनबाद और गया होते हुए नई दिल्ली आने वाली पूर्वा एक्सप्रेस भी सवा घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के सहरसा से बरौनी, मुजफ्फरपुर और गोरखपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 02563 क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस 01.46 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची है।


बिहार से आने वाली कई ट्रेंने लेट
वाराणसी होते हुए नई दिल्ली आने वाली श्रमजीवि एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चलने की सूचना मिली है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से नई दिल्ली होते हुए हिसार जाने वाली 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस आज नई दिल्ली 01.44 मिनट की देरी से पहुंची है। आजमगढ़ से दिल्ली आने वाली 12225 कैफियत एक्सप्रेस आज रद्द कर दी गई है।

जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस पौने चार घंटे लेट

मध्य प्रदेश के जबलपुर से दामोह, ललितपुर, ग्वालियर और मथुरा होते हुए निजामुद्दीन आने वाली 22181, जबलपुर एक्सप्रेस आज 03.48 घंटे की देरी से चल रही है। डा. अंबेडकरनगर से नई दिल्ली होते हुए कटड़ा जाने वाली 12919, मालवा एक्सप्रेस आज 03.45 घंटे की देरी से चल रही है। उत्तर प्रदेश के मानिकपुर से निजामुद्दीन आने वाली 12447, यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आज साढ़े तीन घंटे की देरी से चल रही है। भोपाल से हजरत निजामुद्दीन आने वाली 12155 शाने भोपाल एक्सप्रेस भी करीब पौने दो घंटे की देरी से चल रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1