Coronavirus: डायमंड प्रिंसेस पर फंसे बिनोय सरकार 20 फरवरी तक लौट सकते हैं घर

कोरोना वायरस अब महामारी का रूप ले चुका है। मौत का आंकड़ा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। चीन समेत दुनिया के 28 देश इसकी चपेट में हे। केवल चीन में ही इस जानलेवा वायरस ने हजारों की जान ले ली हैं। इसी बीच चीन में स्थिती काफी गंभीर है। इसी बीच खबर है कि पिछले कई दिनों से जापान के तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस क्रूज के चालक दल के एक और भारतीय सदस्य में कोरोना वायरस पॉजिटीव लक्षण पाए गए हैं। जो भारत के पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और इसका नाम बिनोय कुमार सरकार बताया जा रहा है। बिनोय कुमार सरकार के अलवा क्रूज पर मौजूद 38 सदस्य इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ गए हैं। इससे पहले बिनोय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने अपने हालात बताते हुए सरकार से उन्हें बचाने की गुहार लगाई। बिनोय कुमार ने जो वीडियो जारी किया है उसके मुताबिक जापान के डॉक्टर काफी सहयोग कर रहे हैं और उन्हें मदद मिल रही है।  इतना ही नहीं बिनोय के वीडियो में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मदद करने की बात कही गई है। आपको बता दें इस मामले पर विदेश मंत्रालय लगातार जापानी दूतावास के संपर्क में हैं साथ में बिनोय ने 20 फरवरी तक घर वापसी की बात भी कही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय जन-स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। जापान के योकोहामा तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर कुल 3711 यात्री सवार हैं जिनमें 132 चालक दल समेत 6 यात्री भारतीय हैं। इससे पहले भी डायमंड प्रिंसेज क्रूज के भारतीय क्रू मेंबर्स ने एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1