इंडियन एयर फोर्स के नए चीफ होंगे एयर मार्शल RKS भदौरिया

मोदी सरकार ने भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल आर.के.एस (राकेश कुमार सिंह) भदौरिया नए वायुसेना चीफ होंगे। भदौरिया को का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह एयर चीफ मार्शल बी.एस.धनोआ का स्थान लेंगे जो 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। फिलहाल एयर मार्शल भदौरिया भारतीय वायुसेना के सह वायुसेना प्रमुख है। एयर मार्शल भदौरिया राफेल खरीदने की पूरी प्रक्रिया में शामिल रहे हैं। आरकेएस भदौरिया बीएस धनोआ की सेवानिवृत्ति के बाद यह दायित्व संभालेंगे।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर लिखा कि सरकार ने वर्तमान में वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी को अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त करने का निर्णय किया है। भारतीय वायुसेना के 25वें प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उन्होंने एक जनवरी 2017 को यह दायित्व संभाला था।

बता दें कि एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने 1 मई 2019 को वायु सेना के उप प्रमुख के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया था। एयर मार्शल राकेश कुमार एयरफोर्स के शानदार अधिकारियों में से एक हैं। हाल ही में एयर मार्शल राकेश फ्रांस में राफेल विमान की उड़ान भी भर चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1