ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री, दिल्ली में SCO समिट में लेंगे हिस्सा

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने भारत आएंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे की पुष्टि की है। तीन साल से ज्यादा समय बाद यह पहला मौका होगा, जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत की यात्रा करेगा। इस दौरे को दोनों देशों के बीच संवाद की संभावनाओं और आपसी संबंधों में सुधार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले मई 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत पहुंचे थे। उन्होंने गोवा में आयोजित SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया था। अब करीब साढ़े तीन साल बाद मुसादिक मसूद मलिक SCO की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली का दौरा करेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएगा कोई मंत्री
पाकिस्तान ने पुष्टि की है कि वह अगले सप्ताह होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अपना एक मंत्री भारत भेजेगा। मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार होगा, जब पाकिस्तान सरकार का कोई मंत्री भारत की यात्रा करेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले SCO के ‘सभ्यता संवाद’ (Civilisational Dialogue) में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे। दरअसल, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को निमंत्रण दिया गया था। इस फोरम की शुरुआत का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल चीन के तियानजिन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के दौरान रखा था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य संगठन के 10 सदस्य देशों और 15 संवाद साझेदार देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और उसे दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाली परियोजनाओं को प्रोत्साहित करना है।

2024 में पाकिस्तान गए थे विदेश मंत्री एस जयशंकर
2016 में हुए पठानकोट आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बातचीत लगभग ठप है। ऐसे में पिछले एक दशक में मुसादिक मलिक भारत आने वाले पाकिस्तान के तीसरे मंत्री होंगे। उनसे पहले 2016 में अमृतसर में आयोजित ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन में शामिल होने के लिए सरताज अजीज और मई 2023 में गोवा में SCO विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बिलावल भुट्टो जरदारी भारत आए थे। वहीं, 2024 में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर SCO की ‘काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट’ की बैठक में शामिल होने इस्लामाबाद पहुंचे थे। साल 2015 में सुषमा स्वराज की यात्रा के बाद यह किसी भारतीय मंत्री का पहला पाकिस्तान दौरा था। हालांकि, इन सभी यात्राओं का आयोजन बहुपक्षीय मंचों के तहत हुआ है। भारत ने पाकिस्तान के साथ सीधे द्विपक्षीय संवाद से दूरी बनाए रखी है। भारत का स्पष्ट रुख है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1