आज मुंबई में दस्तक देगा तूफान निसर्ग, सेना, NDRF और प्रशासन अलर्ट

बीते दिनों जहां सुपर साइक्लोन अम्फान ने पंश्चिम बंगाल और उड़ीसा में तबाही मचाई थी, वहीं अब महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में निसर्ग नाम के तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई से करीब 450 किलोमीटर दूर अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जो आज दोपहर तक चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। जिसका सीधा असर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि निसर्ग नाम का चक्रवाती तूफान आज दोपहर या शाम तक तबाही मचा सकता है। आज मुंबई और इसके आस पास के इलाको में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश भी होगी। आज दोपहर तक मुंबई, पालघर, अलीबाग और ठाणे में इस बड़े तूफान का असर दिखेगा।

इसके साथ ही मैसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के दक्षिणी तट पर स्थित सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, रायगढ़, मुंबई, पालगढ़ से होते हुए दमन और गुजरात में नवसारी तक निसर्ग तूफान का भयंकर असर देखने को मिलेगा। तूफान को देखते हुए कोस्ट गार्ड के जवानों ने समंदर में उतरने वालों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

आपको बता दें तूफान को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने तीन फ्लाइट को छोड़कर आज मुंबई से अपनी आने-जाने वाली 17 फ्लाइट को रद्द कर दिया है।

वहीं गुजरात के अहमदाबाद में बीती रात से ही मुसलाधार बारिश हो रही है। साथ ही गुजरात के नवसारी के आसपास के समंद्री तटों पर भी लहरें उफान पर हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं अगले 2 से 3 दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दमन, दीव और दादर नगर हवेली में तूफान का असर सबसे ज्यादा रहेगा। तूफान के खतरे को देखते हुए सेना और एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1