भारत को मिली बड़ी उपलब्धि, CCPI मामाले में टॉप 10 देशों में हुआ शामिल

दिल्ली में बीते शनिवार को 29 वें राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बिजली मंत्री आरके सिंह भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में आरके सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक यानी CCPI के मामले में भारत टॉप 10 देशों में शामिल हो गया है। आपको बता दें ये इनडेक्स नंबर नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा के दक्ष उपयोग जैसे मापदंडों पर आधारित है। साथ ही ये इनडेक्स नंबर चार मानकों के विश्लेषण के बाद जारी किया गया है। इसमें ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन, नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा उपयोग शामिल है। इतना ही नहीं बिजली मंत्री आरके सिंह ने ये भी कहा कि भारत ने 2022 तक 175 गीगावॉट क्लीन एनर्जी का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल 84 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा के क्षमता की स्थापना की जा चुकी है। जिसमें सौर ऊर्जा 32 गीगावॉट और पवन ऊर्जा 37 गीगावॉट शामिल है। आरके सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए ये भी कहा कि वर्तमान में भारत की कुल स्थापित बिजली की उत्पादन क्षमता करीब 365 गीगावॉट है।

आपको बता दें देश में पहली बार राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह का आयोजन 1991 में किया गया था। उसी वक्त 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस घोषित किया गया था। 1991 से लेकर अब तक हर साल 14 दिसंबर को भारत सरकार राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के रूप में मनाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1