Union Health Ministry

मौत की संख्या एक लाख के पार, दुनिया का तीसरा देश भारत

भारत में Covid-19 से मरने वालों की संख्या शनिवार को एक लाख के पार चला गया। इसके साथ ही अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत दुनिया में इस आंकड़े को पार करने वाला तीसरा देश बन गया। इससे स्पष्ट हो गया है कि महामारी के खत्म होने के कोई आसार नहीं हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 हजार से अधिक संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अंतिम 24 घंटों में 1 हजार 69 संक्रमितों की मौत हो चुकी है वहीं 79 हजार 4 सौ 76 नए संक्रमण के मामले आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 64 लाख 73 हजार 5 सौ 45 हो चुकी है। इसमें से 9 लाख 44 हजार 9 सौ 96 सक्रिय मामले हैं। इस महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 54 लाख 27 हजार 7 सौ 7 है और मरने वालों की संख्या 1 लाख 8 सौ 42 है।

इसके साथ ही अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत दुनिया में इस आंकड़े को पार करने वाला तीसरा देश बन गया। इससे स्पष्ट हो गया है कि महामारी के खत्म होने के कोई आसार नहीं हैं। रॉयटर्स के अनुसार, दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में हर दिन सबसे अधिक संक्रमण के मामले आ रहे हैं। मार्च अंत में सख्त लॉकडाउन लागू करने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार अब कमजोर हुई इकोनॉमी से जूझ रही है और धीरे-धीरे देश में गतिविधियों को खोला जा रहा है।
इस सप्ताह से सिनेमाघरों को भी खोलने का निर्देश दिया गया है लेकिन आधी क्षमता के साथ।

इसके अलावा अधिकारियों को इस माह के मध्य तक स्कूलों को दोबारा खोलने के बारे में फैसला लेने को कहा गया है। ठंड और हॉलीडे सीजन के अलावा अगले माह दिवाली का त्योहार भी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या के मामले में दूसरे नंबर पर भारत में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1