चीन में फंसे भारतीयों के दूसरे बैच को लेकर एयर इंडिया का विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंच गया है। एयर इंडिया के विशेष विमान से 323 भारतीयों के साथ-साथ मालदीव के 7 नागरिकों को भी लाया गया है। विमान में राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के पांच डॉक्टर भी थे।
विमान भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए दोपहर 1.37 बजे के दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से चीनी शहर के लिए रवाना हुआ और शनिवार शाम 5.40 बजे वुहान पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि विमान ने वुहान से भारतीय समयानुसार सुबह 3:10 बजे बजे उड़ान भरी थी और सुबह 9:20 बजे नई दिल्ली पहुँच गया है। वुहान से नई दिल्ली की यह उड़ान 6 घंटे की है।