ODI World Cup 2027 से पहले घमासान! दो टीमों ने फॉर्मेट पर उठाए सवाल

वनडे विश्व कप 2027 से पहले फॉर्मेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ICC के घोषित फॉर्मेट पर स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने आपत्ति जताते हुए सवाल उठाए हैं। खास बात यह है कि दोनों टीमों की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब अब तक नहीं मिला है।

आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2027 के फॉर्मेट में किया गया है बदलाव
ICC ने अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के नए फॉर्मेट का ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट में 10 की बजाय 14 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन नए नियमों ने छोटी और खासकर एसोसिएट टीमों की मुश्किल बढ़ा दी है। उन्हें विश्व कप में सीधे जगह बनाने से पहले कई चरणों से गुजरना होगा, जिससे मुख्य टूर्नामेंट तक पहुंचना उनके लिए पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है।

स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स की हो चुकी है आईसीसी के साथ मीटिंग
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स समेत कुछ अन्य टीमों ने इस मुद्दे पर ICC के साथ दो दौर की बैठक की है। टीमों ने नए फॉर्मेट और क्वालिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट जानकारी मांगी थी, लेकिन दो सप्ताह बीतने के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। दोनों बोर्ड ने इस देरी को निराशाजनक बताया है।

सुपर सीरीज से बाहर हो जाएंगी टीमें
नए फॉर्मेट में 14 टीमों के विश्व कप से पहले एक सुपर सीरीज खेली जाएगी। इसमें 12वें, 13वें और 14वें स्थान वाली टीमें आमने-सामने होंगी और सिर्फ शीर्ष टीम ही आगे बढ़ेगी। स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स का मानना है कि इस व्यवस्था से एसोसिएट टीमों के विश्व कप तक पहुंचने के अवसर और सीमित हो जाएंगे।

विश्व कप 2027 के क्वालीफायर कहां होंगे, ये अभी साफ नहीं
स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स 2027 विश्व कप क्वालीफायर में जगह बना चुके हैं, लेकिन अभी तक क्वालीफायर मुकाबलों के आयोजन स्थल स्पष्ट नहीं हैं। विश्व कप में करीब 18 महीने बाकी होने के बावजूद नियमों में बदलाव को लेकर दोनों बोर्ड नाराज हैं। उनका कहना है कि इतने कम समय पहले नियम बदलने से टीमों की तैयारियों और योजना पर असर पड़ता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1