मुंबई में मौजूद सोमवार, 10 अगस्त को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक्ट्रेस एथनिक पिंक सूट में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। मंदिर से बाहर निकलते वक्त उन्होंने वहां मौजूद फैंस का मुस्कुराकर अभिवादन किया और हाथ हिलाकर उनका प्यार स्वीकार किया। ‘देसी गर्ल’ का यह सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आया।
मंदिर से निकलते ही प्रियंका ने फैंस को कहा हेलो
प्रियंका चोपड़ा का फैंस के प्रति गर्मजोशी भरा अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। मंदिर से बाहर निकलते वक्त भी एक्ट्रेस ने फैंस को हाथ हिलाकर ‘हैलो’ कहा। प्रियंका का यह प्यारा अंदाज कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती से पहली मुलाकात
प्रियंका चोपड़ा ने जे शेट्टी के पॉडकास्ट में बेटी मालती मैरी को पहली बार गोद में लेने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उस वक्त मालती करीब 27.5 हफ्ते की थी और बेहद नन्ही थी। प्रियंका ने कहा कि उसकी छोटी-सी उंगलियां उन्हें तितलियों जैसी महसूस हुईं और उसका वजन महज 1 पाउंड 11 औंस था। बेटी को पहली बार सीने से लगाते ही उन्हें एहसास हुआ कि अब वह उसकी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। प्रियंका ने इस पल को अपनी जिंदगी का बेहद खास और अनोखा एहसास बताया।
वाराणसी’ में महेश बाबू संग दिखाई देंगी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही कई बड़े इंटरनेशनल और पैन-इंडियन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। उनकी आगामी फिल्मों में एस.एस. राजामौली की एडवेंचर फिल्म ‘वाराणसी’ शामिल है, जो 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह रसेल क्रो के साथ साइ-फाई एक्शन थ्रिलर ‘ब्लूफ्लाई’ में भी दिखाई देंगी।

