Corona Vaccination

अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन,बोले- बीजेपी की वैक्सीन पर नहीं है भरोसा

समाजवादी पार्टी के मुखिया भारत में Coronavirus की वैक्सीन आने के बाद भी उसको नहीं लगवाएंगे। समाजवादी पार्टी ऑफिस में मीडिया से अखिलेश यादव ने कहा भी BJP की Vaccine पर उनको भरोसा नहीं है।


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कोरोना की Vaccine नहीं लगवाएंगे। उनका कहना है कि BJP की Vaccine पर उनको भरोसा ही नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश मे Coronavirus का संक्रमण कहीं पर भी नहीं है। BJP ने तो सिर्फ विपक्ष को डराने के लिए इसका भय फैलाया है। उन्होंने कहा कि मैं तो बिना MASK के सबके साथ बैठा हूं। उन्होंने मीडिया से कहा कि आप सब लोग ही बता दो कोरोना कहां है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। BJP का क्या भरोसा। जब हमारी सरकार आएगी सभी को फ्री Vaccine लगवाएंगे। BJP का फैलाया गया Coronavirus का संक्रमण तो केवल विपक्ष के लिए है। जिससे कि Coronavirus के नाम पर विपक्ष प्रदेश तथा देश में कोई कार्यक्रम न कर सके। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान तो BJP तो इसे थाली बजाकर दूर कर रही थी। फिर अब ड्राई रन की क्या जरूरत है। Akhilesh Yadav ने शनिवार को अयोध्या से आए सभी धर्म के गुरुओं के लोगों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। सभी धर्मों के लोगों से मिलकर उनको आशीर्वाद दिया।


अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो भगवान राम की नगरी अयोध्या वासियों को कोई भी कर नहीं देना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी की यहां नगर निगम बनने के बाद लगे सभी प्रकार के कर माफ करेगी। सपा यहां ऐसे काम करेगी ताकि 365 दिन अयोध्या में दिवाली लगे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया शनिवार को पार्टी कार्यालय पर विभिन्न धर्म के गुरुओं से मिले। अयोध्या के कई संतों के साथ ही सिक्ख गुरु और मौलानाओं से भी Akhilesh Yadav मिले। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने उनको पगड़ी भी पहनाई। Akhilesh Yadav को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमको अयोध्या के धर्मगुरुओं का आशीर्वाद मिला है। सभी ने हमको दिल से आशीर्वाद दिया है। अयोध्या के मान्यवरों का अभिनदंन करता हूं। अयोध्या तो एकता का प्रतीक है। हमको भरोसा है कि 2022 में प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश की इस सरकार के किसी भी फैसले पर अब भरोसा नहीं है। BJP तो देश में सबसे अधिक झूठ बोलने वाली पार्टी बन चुकी है।


अखिलेश ने कहा कि अयोध्या से आये लोगों का आभार व धन्यवाद। यह बहुत बड़ी लड़ाई की बात है। आप सब का सहयोग रहा तो 2022 में शुरुआत हो जाएगी। एक साथ सभी धर्मों के लोग आए हैं यही हमारा समाज है। हमने अपनी संस्कृति बचा कर रखी। गंगा जमुनी तहजीब एक दिन में नहीं बनी। हमारे देश में सभी धर्म का सम्मान होता है। BJP तो सभी को लड़ाने का काम करती है। मैं बहुत बड़ा धार्मिक हूं। मैंने तो अपने घर में मंदिर बनाया है।


अखिलेश यादव के कहा कि Coronavirus के कारण हमने बहुत मुश्किल भरे दिन देखें हैं। लोग एक तो सरकार तो दूसरी ओर सरकार की पैदा की गई इस वैश्विक बीमारी के कारण काफी परेशान हैं।

भाजपा सरकार एक ओर इंटरकास्ट शादी करने वालों को 50 हजार रुपया दे रही है। दूसरी ओर लव जेहाद कर कानून बना रही है। पार्टी को दोहरा चरित्र सभी के सामने है। Akhilesh Yadav ने कहा कि किसान के हर संघर्ष में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। अब तो किसान का BJP पर से भरोसा उठ गया है। सरकार कहती है कि हम MSP देते हैं, जिससे किसान की आय दोगुनी हो जाये। हर जगह जो झूठ बोलते हैं।


बसपा विधायक के पति सपा में शामिल

जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर सीट से बहुजन समाज पार्टी की निलंबित विधायक सुषमा पटेल के पति रंजीत पटेल आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। रंजीत पटेल प्रतापगढ़ के सदर विधानसभा क्षेत्र से BSP के टिकट पर 2017 का चुनाव लड़े थे। सुषमा पटेल के ससुर दूधनाथ पटेल के अलावा उनकी सास सावित्री पटेल जौनपुर के उनको पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। अखिलेश यादव ने उनको पार्टी में शामिल कराया

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1