दुष्कर्म के खिलाफ DCW चीफ स्वाति मालीवाल का आज से अनशन

हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी पर संसद से सड़क तक गुस्सा और आक्रोश देखा जा सकता है। हैदराबाद गैंग रेप और निर्मम हत्या की घटना को लेकर पूरे देश में लोग में है। जहां देश के अलग-अलग शहरों में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी आज से आमरण अनशन पर बैठेंगी। आपको बता दे स्वाती  मालीवाल आज सुबह करीब 10 बजे जंतर मंतर पर आमरण अनशन के लिए बैठेंगी। उससे पहले वो राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।

आपको बता दें हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई शर्मसार करने वाली घटना को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में आज पटना में भी सभी महिला संगठनों और छात्र संगठनों की ओर से बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ हो रही हिंसा, बलात्कार और हत्या के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा। आपको बता दें ये मार्च आज पटना रेडियो स्टेशन के पास से दोपहर करीब 3 बजे से शुरू होगा।

वहीं हैदराबाद गैंग रेप और हत्या मामले की सोमवार को संसद के दोनों सदनों में घोर निंदा की गयी। कई दलों के सदस्यों ने आईपीसी और सीआरपीसी में संशोधन के साथ बलात्कार के मामले में कानून को और कठोर बनाने की मांग की। लोकसभा में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि ”आतंकवाद और भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने के संकल्प साथ ही सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने की प्रतिबद्धता भी रखती है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1