अगर आप भी आईफोन खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro पर ऐसा ऑफर आया है, जिसने ग्राहकों का ध्यान खींच लिया है। रिलायंस डिजिटल के नए ऑफर के तहत iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 54,990 रुपये हो गई है।
हालांकि, इस कीमत के पीछे कुछ खास शर्तें भी हैं। दरअसल, iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की लिस्ट कीमत 1,22,990 रुपये बताई गई है। इस पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा पुराने योग्य स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 55,000 रुपये तक की कीमत मिल सकती है।
इन सभी फायदों को जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 54,990 रुपये रह जाती है। यह एक्सचेंज वैल्यू एक योग्य iPhone 15 Pro के आधार पर बताई गई है। पुराने फोन की वास्तविक कीमत उसके मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।
यह ऑफर रिलायंस डिजिटल के स्टोर पर उपलब्ध है। ऐसे में खरीदारी से पहले बैंक ऑफर, एक्सचेंज की शर्तें और अंतिम कीमत जरूर जांच लें।
यानी सस्ते में iPhone 17 Pro खरीदने का मौका तो है, लेकिन 55 हजार रुपये वाली कीमत हर ग्राहक को नहीं मिलेगी।

