Sawan Somwar 2023

Sawan Somwar 2023: सावन सोमवार पर अपनी राश‍ि अनुसार क‍िस व‍िध‍ि व मंत्रों का करें जाप, कष्टों से मिलेगी निजात

Sawan Somvar : सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सावन सोमवार (Sawan Somvar) का व्रत उपवास रखा जाता है। विवाहित स्त्रियां सावन महीने के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत करती हैं। सावन सोमवार (Sawan Somvar) पर देशभर में उत्सव जैसा माहौल रहता है। बड़ी संख्या में शिव भक्त सावन सोमवार पर मंदिर जाकर गंगाजल से देवों के देव महादेव का जलाभिषेक करते हैं। साथ ही भक्ति भाव से बाबा की पूजा-आराधना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार (Sawan Somvar) पर भगवान शिव की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप भी देवों के देव महादेव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार (Sawan Somvar) पर पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें। आइए जानते हैं-
राशि अनुसार मंत्र का जाप

  • मेष राशि के जातक सावन सोमवार (Sawan Somvar) पर पूजा के समय ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
  • वृषभ राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ ॐ नागेश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • मिथुन राशि के जातक देवों के देव महादेव की कृपा-दृष्टि पाने हेतु ‘ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:’ मंत्र का जाप करें।
  • कर्क राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ॐ चंद्रमौलेश्वर नम:’ मंत्र का जाप करें।
  • सिंह राशि के जातक सावन सोमवार (Sawan Somvar) पर भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु ‘ॐ श्री सोमेश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • कन्या राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ॐ नमो शिवाय कालं ॐ नम:’ मंत्र का जाप करें।
  • तुला राशि के जातक सावन सोमवार पर पूजा के समय ‘ॐ श्रीकंठाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने केतु ‘ॐ हौम ॐ जूँ स:’ मंत्र का जाप करें।
  • धनु राशि के जातक भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए ‘ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ त्रिनेत्राय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • कुंभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा-दृष्टि पाने के लिए ‘ॐ इन्द्रमुखाय नमः’ और ॐ श्री सोमेश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • मीन राशि के जातक सावन सोमवार पर पूजा के समय ‘ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1 Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan | शाहरुख की पठान के साथ सलमान के टीजर की टक्कर, पोस्टर रिवील 200करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश ने जैकलीन के बाद नूरा फतेही को बताया गर्लफ्रैंड, दिए महँगे गिफ्ट #noorafatehi #jaqlein #sukesh