इंदौर में ढह गया मकान, 7 लोग मलबे में दबे 4 गंभीर घायल

इंदौर के परदेशीपुरा में दो मंजीला मकान ढह गया। इस दौरान एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। प्रभावितों में 4 गंभीररूप से घायल हैं। घायलों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। मकान गिरने के कारणों को लेकर जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन बताया जा रहा है कि तड़के करीब 4.15 बजे परदेशी पुरा के लाल गली, डमरू उस्ताद चौराहा क्षेत्र में एक मकान भरभराकर गिर गया।

मकान का मलबा गिरने की आवाज जब आसपास के लोगों को सुनाई दी तो घटनास्थल के पास कुछ लोग दौड़कर पहुंचे। जब उन्होंने मकान के हिस्से को धराशायी देखा तो, मलबे में कुछ लोगों के दबने की जानकारी मिली। जिसके बाद लोगों ने दबे लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया।

इसी दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर नगर निगम का अमला पहुंचा और लोगों को निकालने का काम किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1