Delhi Fire

Malviya Nagar अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी

मालवीय नगर अग्निकांड में घायल हुए मरीजों का इलाज कर रहे साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ने बताया कि फिलहाल 15 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 13 विदेशी नागरिक शामिल हैं. अस्पताल के अनुसार 6 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि वेंटिलेटर पर मौजूद सभी मरीजों की हालत में सुधार देखा जा रहा है और वे स्थिर हैं. बाकी 9 मरीज आईसीयू और वार्ड में भर्ती हैं, जिनकी स्थिति भी सामान्य रूप से स्थिर बनी हुई है. अस्पताल ने बताया कि एक मरीज को आज डिस्चार्ज किए जाने की योजना है. फिलहाल कोई भी मरीज अत्यंत गंभीर अवस्था में नहीं है, हालांकि सभी मरीजों की चोटों की प्रकृति और गंभीरता अलग-अलग है. एक मरीज की रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) की सर्जरी बुधवार को की गई थी, जिस पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रखे हुए है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी भर्ती मरीजों को पूरी चिकित्सकीय देखभाल और नियमित निगरानी प्रदान की जा रही है.
चार दिन की रिमांड पर लवकेश बजाज
साकेत कोर्ट में पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड मामले के आरोपी लोकेश बजाज को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने की मांग की. सुनवाई के दौरान लोकेश बजाज के वकील ने अदालत में कहा कि उन्हें अब तक एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई है और गिरफ्तारी के आधार (ग्राउंड्स ऑफ अरेस्ट) की प्रति भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी से जुड़ी पर्याप्त जानकारी नहीं दी है और इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला देते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया. जवाब में दिल्ली पुलिस ने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है, एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी और आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नी को पहले ही दे दी गई है. पुलिस ने अदालत को बताया कि होटल स्टाफ के संबंध में अब तक केवल दो कर्मचारियों की जानकारी मिली है, जबकि अन्य कर्मचारियों और होटल से जुड़े दस्तावेजों के बारे में भी पूछताछ की जानी है. दिल्ली पुलिस ने अदालत में अरेस्ट मेमो भी पेश किया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1