फिर खराब हुई ऋषि कपूर की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

एक्टर ऋषि कपूर की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषि कपूर को वायरल बुखार के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले सप्ताह उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

ऋषि कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि 67 वर्षीय अभिनेता को सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दिन अभिनेता ने टि्वटर पर कहा था कि वह घर वापस आ गए हैं और उनकी तबीयत ‘‘ठीक’’ है।

सूत्र ने बताया, ‘‘उन्हें वायरल बुखार के कारण दो दिन पहले दक्षिण मुंबई में सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।’’ अभिनेता करीब एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद गत वर्ष सितंबर में भारत लौटे थे। ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बीमारी के लौट आने की अटकलों के बारे में कपूर ने सोमवार को टि्वटर पर स्पष्टीकरण दिया था।

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘प्रिय परिजनों, दोस्तों, दुश्मनों और शुभचिंतकों, मेरे स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता से अभिभूत हूं। शुक्रिया…. मैं पिछले 18 दिन से दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और प्रदूषण के कारण न्यूट्रोफिल कम हो गया था। मुझे संक्रमण हो गया था, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।’’

अभिनेता ने कहा, ‘‘मुझे हल्का बुखार था, डॉक्टरों को लगा कि निमोनिया हो सकता था। इसका इलाज कर लिया गया है। लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे थे। मैं उन सभी खबरों पर विराम लगाना चाहूंगा और आप सभी का मनोरंजन करने और आपसे प्यार करने को उत्सुक हूं। मैं अब मुम्बई में हूं।’’

अभिनेता ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ के रीमेक में नजर आने की घोषणा की थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1