Horoscope 22 fb 2022

HoroscopeToday: आपका दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 22 फरवरी 2022

Horoscope Today 22 February 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में है व स्वाती नक्षत्र है। बुध शनि मकर में हैं। शुक्र व मंगल धनु राशि में है। ग्रहों के गोचर का लाभ तुला व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। कर्क व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल…

मेष: आज चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में है। बुध व शनि का का दशम गोचर सुंदर है। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर योजनाएं सफलरहेगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष: राशि स्वामी शुक्र व मङ्गल का धनु व चन्द्र के तुला गोचर के कारण बैंकिंग व आईटी जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। लाल व पीला रंग शुभ है।शिक्षा में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें।

मिथुन: आज पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी से सम्बद्ध जातकों का प्रोमोशन संभावित है।तुला व कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क: गुरु का कुम्भ व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर पॉलिटिक्स में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व सूर्य प्रधान सिंह राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

सिंह:राशि स्वामी सूर्य व गुरु सप्तम गोचर करेंगे। जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी।हरा व सफेद रंग शुभ है।रियल स्टेट व बैंकिंग के जातकों को सफलता मिलेगी।

कन्या: जॉब में शनि बुध का दशम व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर लाभप्रद है।गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। सूर्य का कुम्भ गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला: आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति होगी। जॉब में कर्क व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी ।हरा व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक: चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश है।व्यवसाय में प्रोग्रेस है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

धनु: गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय को लाभ देगा।मंगल व शनि मानसिक कष्ट दे सकता है ।व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता है । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।


मकर: राशि स्वामी शनि का इस राशि में व चन्द्रमा का दशम गोचर शुभ हैं।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।बुध का मकर तथा मंगल व शुक्र का द्वादश गोचर भूमि सुख के लिए लाभप्रद है।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

कुंभ: शुक्र मंगल एकादश लाभ देंगे।गुरु इस समय इसी राशि में है।बुध व चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे।छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे। चन्द्रमा स्वास्थ्य से सुख दे सकता है।सुंदरकांड का पाठ करें।हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मीन: गुरु व सुरु द्वादश तथा चन्द्रमा का इस राशि से अष्टम गोचर स्वास्थ्य में परेशानी ला सकता है।जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। मङ्गल व शुक्र का धनु गोचर जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं।आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1