5 NOVEMBER 2020 Ka Rashifal Hindi

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 5 नवंबर 2020

मिथुन,कर्क और मीन राशिवालों को नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे अच्छे मौके- इस राशि के लोग घर में लाएं इलेक्ट्रॉनिक सामान, देखें अपना राशिफल

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष राशि – Mesh Rashi 5 November 2020 , Aries Horoscope 5 November 2020
आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपके जीवन में कई बदलाव होंगे। आज कई नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। जिनसे मिलकर व्यक्तित्व और क्षमताओं का विकास होगा । समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने के लिये जायेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुयें है आज उन्हें काफी फायदा होने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत का पूरा ध्यान रखें। स्वास्थ्य आज फिट रहने वाला हैं।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 5 November 2020 , Taurus Horoscope 5 November 2020
आज आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 5 November 2020 , Gemini Horoscope 5 November 2020
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद छाया रहेगा। सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। ऑफिस या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण थकान होगा।

कर्क राशि – Kark Rashi 5 November 2020 , Cancer Horoscope 5 November 2020
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पिछले कई दिनों से आप किसी बात को लेकर काफी परेशान चल रहे थें। आज अपनो की मदद से समाधान मिलना तय है ।किसी जरुरी काम से मिला हुआ फायदा आपके हांथ से निकल सकता है । बेहतर होगा विरोधियों से सावधान रहें। आज आपका तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा शाम को ऑफिस से आने के बाद आराम करें। इस राशि के जो लोग स्वीट्स हाउस के मालिक हैं आज उन्हें कारोबार में वृद्धि करने के लिये अवसर मिलेंगे। शारीरिक रूप से आज आप तंदरुस्त रहेंगे।

सिंह राशि – Singh Rashi 5 November 2020 , Leo Horoscope 5 November 2020
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हत तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। अपने प्रिय को आज निराश न करें क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

कन्या राशि – Kanya Rashi 5 November 2020 , Virgo Horoscope 5 November 2020
आज कुछ मामलों में प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आज स्वास्थ्य नरम रहेगा। माता के साथ सम्बंधों में तनाव हो सकता है। स्वजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें। स्वाभिमान भंग न हो ख्याल रखें।नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए दिन अनुकूल है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावना हैं।

तुला राशि – Tula Rashi 5 November 2020 , Libra Horoscope 5 November 2020
आज पूरा दिन बेकार के तनाव से आप परेशान हो सकते हैं। आज बेहतर होगा दोस्तों के साथ खुशी के पल बीतायें, वरना आपकी परेशानी धीरे-धीरे और भी बढ़ती जायेगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के लिये आज आपके मन में कुछ नये आइडिया आयेंगे। जिसकी जांच-परख करने के लिये आज का दिन ठीक है। आज का दिन खुशनुमा बनाने के लिये मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ् रहेंगे। आज मंदिर के बाहर जरुरतमंदों को कपड़ा दान करें, मानसिक सुख प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 5 November 2020 , Scorpio Horoscope 5 November 2020
आज ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। कोई पौधा लगाएँ। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे।

धनु राशि – Dhanu Rashi 5 November 2020 , Sagittarius Horoscope 5 November 2020
आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है रहेगी। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। बाईं आंख में तकलीफ और कर्ज की आशंका है। स्त्री तथा संतान की चिंता रहेगी।मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों के विवाह के प्रसंग बनेंगे।

मकर राशि – Makar Rashi 5 November 2020 , Capricorn Horoscope 5 November 2020
आज का दिन अच्छा रहना वाला है। आज ऑफिस में आप अधिकारीयों के निकट रहेंगे साथ ही सहकर्मियों से किसी काम में सहयोग मिलेगा। व्यवसाय को लेकर भाग-दौड़ बनी रहेगी। आर्थिक स्थितीकाफी मजबूत रहेगा। संपत्ति से जुड़े कार्य को आज पूरा कर लें। वरना काम पेंडिंग में जा सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा। लवमेट अच्छी ड्रेस गिफ्ट करें, रिश्तों में मजबूती आयेगी। शारीरिक दृष्टि से सेहत आज फिट रहेगी।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 5 November 2020 , Aquarius Horoscope 5 November 2020
आज सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। आपका कोई क़रीबी आज काफ़ी अजीब मूड में होगा और उसे समझना लगभग असंभव साबित होगा। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

मीन राशि – Meen Rashi 5 November 2020 , Pisces Horoscope 5 November 2020
आज गृहस्थ जीवन और दांपत्य जीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा। गणेशजी के आशीर्वाद से आपके हरेक कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में प्रमोशन और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाया रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1