घर पर बनाएं फटाफट मैंगो आइसक्रीम

गर्मियों का मतलब ही होता है आम। हर उम्र के लोगों को Mango खाना पसंद होता है। लोग तरह तरह के आम का मजा उठाने के लिए गर्मी के मौसम का इंतजार करते हैं। यह एक ऐसा फल भी है जिससे ढेर सारी स्वादिष्ट डिशेज भी बनाई जा सकती हैं। तो आइए आज हम आपको घर पर बड़ी ही आसानी से बनाई जाने वाली Mango Ice Cream की Recipe के बारे में बताते है। ये डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आएगी। Mango Ice Cream बनाना काफी आसान है। आम को दूध और क्रीम के साथ ब्लेंड करके जमाकर इस आइसक्रीम को तैयार किया जाता है। इसे आप कभी भी खा सकते हैं। इतना ही नहीं Dinner के बाद आप इसे डेजर्ट के रूप में भी सर्व कर सकते हैं।

सामग्री
दूध- 1 कप
क्रीम- 3 कप

आम – 1 कप
आम – 1 कप

कस्टर्ड पाउडर- 1 टेबल स्पून
वनीला एसेंस- 1 टेबल स्पून
चीनी- 1 कप

वि​धि- सबसे पहले कस्टर्ड को एक चौथाई कप दूध में मिलाकर एक तरफ रख दें। इसके बाद बाकी बचे हुए दूध और चीनी को एक साथ गर्म कर लें। चीनी को दूध में पूरी तरह घुलने दें और इसमें उबाल आने दें। जब इसमें उबाल आने लगे तो इसमें कस्टर्ड मिश्रण डालकर दोबारा उबाल लें। धीमी आंच पर एक मिनट पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। अब इसे ठंडा होने दें। इसमें मैंगो प्यूरी, आम के टुकड़े, क्रीम और वनीला एसेंस डालें। इन्हें अच्छे से मिलाकर टाइट ढक्कन वाले कन्टेनर में डाल दें। इसे पूरी तरह सेट होने के लिए थोड़ी देर फ्रिजर में रखें। इसके बाद इसे बाहर निकालें और हैंड ब्लेंडर की मदद से फेंटे और वापस फ्रिजर में रख दें। ध्यान दें कि कंटेनर का ढक्कन ​टाइट से बंद किया हुआ होना चाहिए। इसमें बर्फ की परत न आने दें। एक बार फिर से फेंटकर वापस फ्रिजर में सेट होने के लिए लगा दें। कुछ देर बाद आपकी मैंगो आइसक्रीम तैयार हो जाएगी।खुद खाइए और सभी को खिलाइए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1