holi guidelines in uttar pradesh

होली पर रहें सावधान! जानिए दिल्‍ली, बिहार, यूपी सहित अपने राज्‍य की कोरोना गाइडलाइंस

देश में तेजी से बढ़ रहे Coronavirus के मामले को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक अलर्ट है। सभी राज्य सरकारें होली त्यौहार को लेकर दिशा-निर्देश जारी की हैं। Corona महामारी के कारण एक बार फिर लोगों को घरों के भीतर होली मनानी पड़ेगी। कई राज्‍यों ने अपने यहां सार्वजनिक स्थानों पर Holi खेलने पर रोक लगा दी है। दिल्‍ली में किसी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। मुंबई और चंडीगढ़ में भी ऐसे ही नियम बनाए गए है।

बिहार में होली मिलन समारोह नहीं हो पाएंगे तो मध्‍य प्रदेश में भी लोगों से घर के भीतर होली मनाने की अपील हो रही है। बता दें कि भारत में Coronavirus की दूसरी लहर का खौफ अब बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में Corona के 47 हजार 262 नए केस दर्ज हुए हैं। यह पिछले 132 दिनों में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके अलावा 275 लोगों की मौत हुई है, जो कि इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। Coronavirus के खतरे को देखते हुए अब तक कई राज्य सरकारें आंशिक Lockdown का ऐलान कर चुकी हैं, हालांकि पूर्ण लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार का साफ कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर Lockdown होने की अभी कोई संभावना नहीं है। देशभर में होली पर राज्‍यों ने क्‍या गाइडलाइंस जारी की हैं, आइए जानते हैं।


दिल्‍ली में त्‍योहारों को लेकर नई गाइडलाइंस

राजधानी दिल्‍ली में होली, नवरात्रि, शब-ए-बारात समेत अन्‍य त्‍योहारों पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे। यानी इकट्ठा होकर होली खेलने की इजाजत नहीं है। दिल्‍ली डिजास्‍टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने भीड़ इकट्ठा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। किसी भी सार्वजनिक स्‍थान, पार्क, मार्किट या धार्मिक स्‍थान पर सार्वजनिक उत्‍सव आयोजित करने पर रोक रहेगी। ट्रेनों, बसों और विमानों में भी सख्‍ती बढ़ा दी जाएगी। मास्‍क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्‍टेंटिंग के नियमों का सख्‍ती से पालन होगा। कोरोना के ज्‍यादा केसलोड वाले राज्‍यों से आने वालों का कोविड टेस्‍ट होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही दिल्‍ली में एंट्री मिलेगी। पॉजिटिव होने पर क्‍वारंटीन किया जाएगा।


उत्‍तर प्रदेश सरकार ने भी जारी की गाइडलाइंस

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुजुर्गों और गंभीर बीमारी वाले लोगों को होली मनाने से बचने को कहा है। राज्य में बिना प्रशासन की अनुमति के किसी जुलूस या समारोह की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ जिस राज्य में Corona के मामले अधिक है वहां से आने वालों की कोविड टेस्टिंग होगी। प्रदेश में 24 से 31 मार्च के बीच 8वीं तक स्‍कूलों में होली की छुट्टी रहेगी।

चंडीगढ़ में भी सरेआम नहीं मना सकेंगे होली

चंडीगढ़ प्रशासन ने होली से जुड़े सभी समारोहों पर रोक का आदेश जारी किया है। यानी होली मिलन समारोह नहीं हो पाएंगे। क्‍लब्‍स, होटलों और रेस्‍तरां में होली पर कोई भीड़ नहीं होगी। उन्‍हें अपनी सीटिंग क्षमता के 50 % पर संचालन करने को कहा गया है। राज्य में किसी प्रकार की मेला, प्रदर्शनी की इजाजत नहीं होगी। राजनीतिक, समाजिक भीड़ के अलावा शादियों के लिए भी डिप्टी कमिश्‍नर से अनुमति जरूरी होगी।


मुंबई में भी होली के आयोजन पर लगी रोक

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सभी प्राइवेट (घरेलू सोसायटीज के भीतर) और सावर्जनिक स्थानों पर होली के आयोजन पर रोक लगा दी है। होलिका दहन और रंग पंचमी आपको घर के भीतर ही खेलनी पड़ेगी। पालघर जिला प्रशासन ने भी ऐसे ही प्रतिबंध लागू किए हैं।

ओडिशा सरकार ने भी होली को लेकर जारी किया गाइडलाइंस
ओडिशा सरकार ने भी इस साल होली से जुड़े समारोहों पर रोक लगा दी है। सार्वजनिक स्थानों पर होली नहीं खेल सकेंगे। घरों में होली खेलने पर कोई रोक नहीं है। राज्य में किसी प्रकार के धार्मिक और सांस्‍कृतिक समारोहों की अनुमति नहीं होगी।

मप्र में भी घरों के भीतर मनेगी होली

मध्‍य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से घरों के भीतर होली मनाने की अपील की है। होली के मौके पर कोई मेला नहीं होगा। किसी भी आयोजन में 20 से ज्‍यादा लोग नहीं जुट सकेंगे। मास्‍क को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्‍य के स्‍कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद हैं।


पाबंदियों के बीच मनेगी बिहार में होली

बिहार सरकार ने होली मिलन समारोहों पर रोक लगा दी है। दूसरे राज्‍यों से आने वालों की एयरपोर्ट्स और रेलवे स्‍टेशंस पर जांच की जाएगी। पाबंदियों के बीच होली मनेगी।

हरियाणा सरकार ने भी नई गाईडलाइस जारी की

हरियाणा सरकार ने Corona के मद्देनजर होली का त्योहार सार्वजनिक तौर मनाने पर रोक लगाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1