Holi 2022

Holi 2022: इस साल कब है होली और होलिका दहन,जानिए शुभ मुहूर्त एवं महत्व

Holi 2022 Date: रंगों का त्योहार होली पूरे देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह 12वें माह फाल्गुन (Falgun Or Phalgun) में मनाई जाती है, जबकि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह तीसरे माह मार्च (March) में मनाई जाती है। होली और दिवाली हिन्दुओं के दो प्रमुख त्योहार हैं। होली से एक दिन पूर्व रात्रि में होलिका दहन (Holika Dahan) होता है और अगले दिन रंगों की होली खेलते हैं। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को प्रदोष मुहूर्त में होलिका दहन (Holika Dahan) होता है। इस दिन से ही होली का प्रारंभ माना जाता है। होली का त्योहार दो दिन का होता है। एक दिन होलिका दहन (Holika Dahan) और दूसरे दिन धुलण्डी यानी रंगों वाली होली। हालांकि बरसाने की होली फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस होली के लिए देशभर से ही नहीं, दुनियाभर से लोग मथुरा और वृंदावन पहुंचते हैं। आइए जानते हैं कि इस साल होली कब है और होलिका दहन (Holika Dahan) का मुहूर्त (Muhurat) क्या है?

होलिका दहन (Holika Dahan) 2022 मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 17 मार्च को दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से हो रहा है। यह तिथि अगले दिन 18 मार्च को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक मान्य है। ऐसे में होलिका दहन (Holika Dahan) 17 मार्च दिन गुरुवार को होगी क्योंकि होलिका दहन (Holika Dahan) के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त 17 मार्च को ही प्राप्त हो रहा है।

दृक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष होलिका दहन का मुहूर्त 17 मार्च को रात 09 बजकर 06 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट के मध्य है। होलिका दहन (Holika Dahan) के लिए एक घंटा 10 मिनट का समय प्राप्त होगा। जब पूर्णिमा तिथि को प्रदोष काल में भद्रा न हो, तो उस समय होलिका दहन (Holika Dahan) करना उत्तम होता है। यदि ऐसा नहीं है, तो भद्रा की समाप्ति की प्रतीक्षा की जाती है। हालांकि भद्रा पूँछ के दौरान होलिका दहन (Holika Dahan) किया जा सकता है। इस वर्ष भद्रा पूंछ रात 09:06 बजे से 10:16 बजे तक है। भद्रा वाले मुहूर्त में होलिका दहन (Holika Dahan) अनिष्टकारी होता है।

भद्रा समाप्ति के बाद होलिका दहन 2022 मुहूर्त
17 मार्च को देर रात 01:12 बजे से अगले दिन 18 मार्च को प्रात: 06:28 बजे तक. होलिका दहन (Holika Dahan) को छोटी होली भी कहते हैं।

होली 2022
होलिका दहन (Holika Dahan) 17 मार्च दिन गुरुवार को है, ऐसे में होली का त्योहार 18 मार्च दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। 18 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाएंगे और शुभकामनाएं देंगे। होली के दिन घरों में मीठे पकवान बनाए जाते हैं। होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1