इस साल बारिश और बाढ़ ने ली 1,900 जानें चपेट में आए 22 राज्‍य

देश भर में हुई भारी बारिश (Heavy rain) की वजह से आई बाढ़ (Flood) और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं में करीब 1,900 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोगों के लापता (Missing) होने की जानकारी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) के अधिकारियों की माने तो, इस बार 22 राज्‍यों के 25 लाख से ज्‍यादा लोग बाढ़ और भूस्‍खलन जैसी समस्‍याओं से प्रभावित हुए। बाढ़ और भूस्‍खलन (Landslide) के कारण सबसे ज्‍यादा 382 लोगों की मौत महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में हुई। इसके बाद पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 227 लोगों की जान आकाशीय बिजली गिरने और बाढ़ के कारण गई। देश के 357 जिले भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में आए।

गृह मंत्रालय के मुताबिक, भारी बारिश के कारण 738 लोग घायल हुए, जबकि 20 हजार से ज्‍यादा मवेशी लापता हो गए. वहीं, मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने 1.09 लाख मकानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। इसके अलावा 2.05 लाख मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्‍त हो ग। बाढ़ के पानी ने 14.14 लाख हेक्‍टेयर फसल (Crop) को बर्बाद कर दिया. एक अधिकारी ने बताया कि मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं में कुल 1,874 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि इस समय भी देश के कुछ हिस्‍सों में जबरदस्‍त बारिश हो रही है। मानसून अभी भी सक्रिय है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1