Delhi Weather News

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश,IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट,जानें कहां-कहां ऑरेंज अलर्ट जारी?

राष्ट्रीय राजधानी में चिलचिलाती गर्मी के बीच झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। बीती रात भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ ओले पड़े हैं। आज भी दोपहर बाद दिल्ली के कई हिस्सों सहित नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में आसमान में काले बादल छाए रहे। इसके बाद करीब 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में ओले भी गिरे, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बादलों की गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर कई हिस्सों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

कहां-कहां ऑरेंज अलर्ट जारी?
नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, बाहरी उत्तरी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली के साथ-साथ दक्षिण और दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए अगले कुछ घंटों तक ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी रहेगा। यहां दिन के दौरान बारिश और बादलों की गरज तथा बिजली की चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। यहां दिन के दौरान बादलों की गरज तथा बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के आसार भी जताए हैं।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और दिन के दौरान बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। ‘स्काईमेट वेदर’ के महेश पलावत ने कहा, ”उत्तर भारत में हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा। अगले एक-दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है, जिससे तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से कम रहेगा।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1