Weather news

दिल्ली-नोएडा समेत पूरे NCR में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया

दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। शाम तीन बजे के बाद से दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज शाम तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग (IMD) ने कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। रात के समय गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और शुक्रवार व शनिवार को राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है।

रात में भी बारिश के आसार

दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी में ज़्यादातर समय बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दिन में बाद में और रात के समय गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। नोएडा में भी मौसम के बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की उम्मीद है।

शाम से लेकर रात तक सकती हैं तेज हवाएं

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि आज ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर दोपहर से रात के बीच आंधी-तूफ़ान/बिजली कड़कने की संभावना है। इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। शाम से लेकर रात तक 20 किमी/घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में शनिवार और रविवार को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश बारिश होगी। दोपहर से शाम के समय कुछ जगहों पर मध्यम बारिश का एक और दौर हो सकता है, जिसमें आंधी-तूफ़ान/बिजली कड़कने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29°C से 31°C और 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C से 33°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1