Vaibhav Sooryavanshi

बीसीसीआई का बड़ा एलान, टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी टी20 मैच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार 4 सितंबर को एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले भारतीय मेंस क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 मैच खेलेगी। एशियन गेम्स में भारत का पहला मुकाबला 28 सितंबर को होना है और उससे ठीक 6 दिन पहले यानी कि 22 सितंबर को जापान के साथ यह मैच खेला जाएगा। मेंस क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब भारत और जापान की टीमें आपस में भिड़ेंगी।

BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर जानकारी दी है कि भारत और जापान के बीच रिश्तों की 75वीं सालगिरह का जश्न मनाने के लिए यह ऐतिहासिक टी20 मैच आयोजित किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा शेयर की गई फोटो के मुताबिक यह मुकाबला मंगलवार 22 सितंबर को जापान के टोचिगी प्रीफेचर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1