SWEET POTATOES HEALTH BENEFITS

सर्दी में वज़न कंट्रोल करना हैं तो शकरकंद का करें प्रयोग, होगें पांच फायदे

बढ़ता वज़न लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। कुछ लोग ज्यादा खाते हैं, इसलिए उनका वज़न (Weight ) बढ़ जाता है, जबकि कुछ लोग ऐसे भी है जो कम खाते हैं तो भी उनका वज़न बढ़ जाता है। वज़न (Weight ) घटने और बढ़ने में फिजिकल एक्टिविटी जिम्मेदार है। वेट लॉस जर्नी में आप कितनी कैलोरी खाते हैं और कितनी बर्न करते हैं यह बहुत मायने रखता है।

आप जानते हैं कि वज़न (Weight ) कम करने के लिए जितना खान-पान पर कंट्रोल करना जरूरी है, उतना ही खान-पान में बदलाव करना भी जरूरी है। आप पूरा दिन भूखे रहते हैं इससे आपका वज़न (Weight ) कम नहीं होता बल्कि आप कितनी कैलोरी लेते हैं यह वज़न (Weight ) कम करने के लिए मायने रखता है।
शकरकंद से होने वाले फायदे:

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक वजन (Weight ) कम करने के लिए शकरकंद (Sweet Potatoes) बेस्ट ऑप्शन है। शकरकंद (Sweet Potatoes) में भरपूर मात्रा में मिनरल्स, विटामिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी है। शकरकंद (Sweet Potatoes) का इस्तेमाल सर्दी में सबसे ज्यादा किया जाता है। ये बॉडी को डिटॉक्सिफाई करके रोगों से बचाती है। ये पाचन को दुरुस्त रखती है, साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाती है। फेफड़ों की सेहत का भी ख्याल रखती है,, इसके खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आइए जानते हैं कि शकरकंद किस तरह वज़न को कंट्रोल रखने में असरदार है और इसके सेवन से कौन-कौन से फायदे होते हैं।
फाइबर से भरपूर शकरकंद वज़न कंट्रोल करती है:

शकरकंद (Sweet Potatoes) में विटामिन-ए के साथ-साथ फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो भूख मिटाने का हेल्दी ऑप्शन है। इसे खाने के बाद पेट देर तक भरा रहता है और आप अनहेल्दी स्नैक खाने से बचते हैं और आपका वज़न कंट्रोल रहता है।

कम कैलोरी वज़न घटाने में जिम्मेदार:

शकरकंद (Sweet Potatoes) में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है जो वजन (Weight ) कम करने में बेहद असरदार है। 100 ग्राम शकरकंद (Sweet Potatoes) में लगभग 86 कैलोरी होती है। इसका सेवन करने से बॉडी में कैलोरी की मात्रा नियंत्रित रहती है।
वजन कंट्रोल करती है:

शकरकंद (Sweet Potatoes) में कॉपर, जिन्क और सुपरऑक्साइड नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो बॉडी की सूजन और तनाव को कम करते है। इसमें प्रोटीन, स्टार्च, विटामिन, मिनरल्स काफी मात्रा में होते हैं जो बॉडी को अतिरिक्त ऊर्जा देते हैं। मोटापा कम करने के लिए शकरकंद का सेवन कर सकते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करती है:

शकरकंद (Sweet Potatoes) में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है लेकिन ये एडिपोनेक्टिन तत्व देता है जो शरीर में ब्लड शुगर को नियमित करने वाले हार्मोन को बढ़ाता है। शकरकंद (Sweet Potatoes) का सेवन बॉडी में ग्लाइसेमिक एसिड को नियंत्रित रखता है जिससे शुगर कंट्रोल रहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1