आज से हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू

दिल्ली से सटे राज्हय रियाणा में आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। इसे लेकर हरियाणा बोर्ड ने प्रदेश के 22 जिलों में  22 सेंटर बनाएं हैं। आपको बता दें हरियाणा बोर्ड ने आज से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए दोपहर 12:30 से 3:30 तक का समय निर्धारित किया है। इसके अलावा परिक्षा को नकल रहित बनाने के लिए परिक्षा देने वाले सभी

विद्यार्थियों के लिए स्कूल की ड्रेस में ही परीक्षा देने की अनुमति होगी इसके साथ ही परिक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले ही परिक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। इसके अलावा स्कूल पहचान पत्र और एडमिट कार्ड का होना भी अनिवार्य है। हरियाणा बोर्ड ने परिक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली है। पूरे प्रदेश में मॉनिटरिंग के लिए सात कंट्रोल रूम बनाए गए है। वहीं नकल पर रोक के लिए 327 उड़नदस्ते भी बनाए गए हैं। हरियाणा की 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो कर 31 मार्च तक चलेंगी। इस बार प्रदेशभर में कुल सात लाख 41 हजार 460 परीक्षार्थी परिक्षा में बैठ रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1