उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ जिसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनका इलाज जारी है।

रावत 5 बार सांसद रह चुके हैं। इसके साथ ही 15वीं लोकसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) की सरकार में केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री भी रह चुके हैं।

जानकारी के अनुसार हरीश रावत का इलाज डॉक्टरों की एक टीम कर रही है। उनकी सभी जरूरी जांच की जा रही हैं। हालांकि अभी उनकी हालत कैसी है इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1