Nikay Chunav: अध्यक्ष पद के चुनाव में लग रहा एड़ी चोटी का जोर; 7 प्रत्याशी आमने-सामने

हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र में कुल 41 वार्ड आते हैं। नगर पालिकाध्यक्ष और वार्डों के सभासद पदों पर चुनाव के लिए 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चली थी। इस प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ और सभासद पद के लिए कुल 247 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने के बाद 25 अप्रैल को पर्चों की जांच की गई। जांच में सभी के नामांकन पत्र सही पाए गए।

बात अगर की जाए सबसे शिक्षित उम्मीदवार की तो कांग्रेस की मानवी सिंह सबसे आगे हैं। राजनीतिक परिपक्वता की बात हो तो भी उन्ही का नाम आता है, चूंकि उनके पिता स्वर्गीय धर्मपाल सिंह जी कई दशकों तक यहां अध्यक्ष व विधायक रहे, इस लिहाज से मानवी सिंह को राजनीतिक और सामाजिक ज्ञान भी बाकी सभी प्रत्याशियों से अधीक है।

आम जनमानस में हापुड़ की बेटी के नाम (#hapurkibeti) से जानी जाने वाली मानवी सिंह अपने पिता स्वर्गीय धर्मपाल सिंह जी के पदचिन्हों पर अनवरत चली जा रही हैं। यही कारण है कि बाकी सभी 6 प्रत्याशियों का कद इनसे छोटा ही प्रतीत हो रहा है। तभी तो सूबे के मुख्यमंत्री तक को नगर पालिका जैसे चुनाव में भी स्वयं ही आकर प्रचार करना पड़ रहा है।

हापुड़ नपा अध्यक्ष पद के लिए यह होंगी उम्मीदवार

  • पुष्पा (बसपा)
  • पूजा (आसपा)
  • अर्चना (भारतीय जनता दल)
  • राकेश्वरी (निर्दलीय)
  • मानवी (कांग्रेस)
  •  डाक्टर सोमती केन (भाजपा)
  • सुशीला रानी (निर्दलीय)
बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1