47 के हुए जॉन अब्राहम

केरल में 17 दिसंबर 1972 को जन्में जॉन अब्राहम ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की। इसके बाद उन्होंने कुछ विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया। बतौर अभिनेता जॉन ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म से की।

महेश भट्ट निर्मित फिल्म जिस्म-2 में जॉन की जोड़ी विपाशा बसु के साथ काफी पसंद की गयी। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इसके साथ हीं जॉन को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता के लिये फिल्म फेयर द्वारा नामांकित किया गया। वर्ष 2004 में जॉन और विपाशा की जोड़ी वाली फिल्म एतबार प्रदर्शित हुयी लेकिन दर्शकों द्वारा नकार दी गयी।

वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म धूम जॉन के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। यश राज बैनर तले बनी इस फिल्म में जॉन ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म में जॉन ने जबरदस्त बाइक स्टंट देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी साथ हीं उन्हें सर्वश्रेष्ठ नेगेटिव किरदार के लिये फिल्म फेयर की ओर से नामांकित भी किया गया।

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म गरम मसाला में जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। वर्ष 2006 में जॉन की फिल्म जिंदा प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में भी जॉन ने नेगेटिव किरदार निभाया। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिख सकी लेकिन जॉन इसे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानते है।


वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म दोस्ताना जॉन के करियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। करण जौहर निर्मित फिल्म दोस्ताना समालैंगिकता पर बनायी गयी फिल्म थी। इस फिल्म में जॉन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।

वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म विक्की डोनर के जरिये जॉन अब्राहम ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। इस फिल्म के जरिये जॉन ने स्पर्म डोनेशन जैसे संजीदा विषय को दर्शकों के सामने पेश किया। फिल्म में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम ने मुख्य भूमिकायें निभायी थी। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार समेत कई पुरस्कारो से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2013 में जॉन अब्राहम की रेस-2 और शूट आउट एट बडाला जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। रेस-2 में जहां जॉन ने अपने नेगेटिव किरदार से दर्शकों को रोमांचित कर दिया वहीं शूट आउट एट बडाला में उन्होंने गैंगस्टर मन्या शूर्वे का किरदार निभाया। दोनो हीं फिल्मों में दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आया। वर्ष 2015 में जॉन ने सुपरहिट फिल्म वेलकम बैक में काम किया।

इसके बाद जॉन ने ढ़िसूम, फोर्स-2, सत्यमेव जयते, बटाला हाउस जैसी कई कामयाब फिल्मों में काम किया। जॉन इन दिनों मुंबई सागा और सत्यमेव जयते-2 में काम कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1