खाली पेट मखाना खाने के फायदे

अगर आप रोज सुबह खाली पेट मखाने खाते हैं तो आपको मधुमेह की बीमारी कभी नहीं होती है। मखाने के सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। मखाने को आप स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। आप चाहें तो मखाने को फ्राई करके भी खा सकते हैं।

अगर आप अनिद्रा और तनाव से गुजर रहे हैं तो मखाने आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए आपको रात को दूध के साथ मखाने का सेवन करना चाहिए।

मखाने आपके दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं। मखाने खाने से दिल स्वस्थ्य रहता है और पाचन की समस्या दूर होती है। पुराने से पुराने कब्ज से छुटकारा मिलता है।

मखाने खाने से किडनी मजबूत होती है और वजन घटाने में भी मखाने सहायक होते हैं। दरअसल, सूखे मेवे में शामिल होने वाले मखाने को कई लोग भून कर खाते हैं तो कई लोग ऐसे ही खाते हैं।

मखाने की खीर भी बेहद स्वादिष्ट होती है। मोटापा हो या डायबिटीज, या फिर हाई बीपी मखाने इन सभी बीमारियों से आपको छुटकारा दिलाते हैं।


मखाना एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और आसानी से पच जाता है। मखाने खाने से भूख में भी सुधार होता है। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो मखाने जरूर खाएं क्योंकि इनमें कैल्शियम होता है और गठिया के मरीजों के लिए भी ये फायदेमंद होता है।


मखाने में फोलिक एसिड, आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व होने की वजह से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए इनका सेवन लाभकारी होता है। मखाने में प्रोटीन की काफी मात्रा होती है। इसे खाने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1