बिहार का रण : महागठबंधन को अलविदा कहेंगे मांझी!, जल्द खोलेंगे ‘पत्ते’

बिहार के पूर्व CM एवं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी NDA का हिस्सा बन सकते हैं। महागठबंधन के सहयोगी दलों से नाराज चल रहे जीतन राम मांझी ने 20 अगस्त को पार्टी कोर ग्रुप की बैठक में अपने सियासी पत्ते खोलने का ऐलान कर दिया है। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह CM नीतीश कुमार की तारीफ कर वह इस बात के संकेत भी दे चुके हैं। अब सभी की नजरें पूर्व CM आवास 12 एम स्ट्रैंड रोड पर टिक गयी हैं।

महागठबंधन का हिस्सा होकर भी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के ऊपर अनिश्चितता के बादल छाये हुये हैं। अध्यक्ष जीतन राम मांझी महागठबंधन के नेताओं से लगातार समन्वय समिति बनाने की मांग करते रहे। पिछले महीने कोर ग्रुप की बैठक बुलाने की घोषणा कर अपने कड़े तेवर प्रकट भी किये, कांग्रेस के नेताओं से भी मिले, बीच-बीच में अपने बयानों से RJD-कांग्रेस को यह बताने की कोशिश की उनकी सुनवाई कर ली जाये। ऐसा कुछ भी न होने पर अलग रास्ता चुनने तक का इशारा कर दिया था।

इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने नियोजित शिक्षकों को लेकर सरकार के निर्णय के बहाने CM नीतीश कुमार की तारीफ कर दी। साथ ही उनका साथ देने की भी बात कही। एक दिन बाद ही रविवार को कोर कमेटी की बैठक बुलाने का निर्णय ले लिया। गौरतलब है कि RJD ने कोआर्डिनेशन कमेटी बनाये जाने की मांग को खारिज कर जीतन राम मांझी को जुलाई में बड़ा झटका दे दिया था। अपनी मांग के खारिज होने पर ही मांझी ने आनन-फानन में पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाने की बात कही थी।

वहीं, RLSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को कहा है कि विधान सभा चुनाव आ गया है। कोरोना से बचना भी है, NDA गठबंधन को ध्वस्त भी करना है। पार्टी का एक ही मकसद है। NDA को हराकर एक अच्छी सरकार बनाना है। इससे पूर्व पार्टी के प्रदेश कार्यालय में छात्र नेता रवि उज्जवल ने समर्थकों के साथ रालोसपा का दामन थामा। इस मौके पर कुशवाहा ने कहा कि रवि उज्जवल के साथ नौजवानों की बड़ी टीम है। इनसे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1