मामूली विवाद पर आधा दर्जन दबंग लड़कों ने लड़कियों को पीटा, फाड़े कपड़े

राजधानी में आज कल दबंगों की दबंगई देखने को मिलती रहती है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। एक घटना रविवार देर रात थाना आशियाना क्षेत्र में देखने को मिली है, कपड़े सुखाने की मामूली बात को लेकर लगभग आधा दर्जन लड़कों ने अपनी दबंगई दिखाकर दो लड़कियों को जमकर पीटा। इतना ही नहीं बल्कि लड़कों ने घर में रह रही दोनों लड़कियों के कपड़े फाड़े और साथ ही अभद्रता भी की और घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। जिससे पीड़ित लड़कियों को गंभीर रूप से चोटें भी आई है।  

घटना की सूचना मौके पर पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को दी। सूचना पाने के करीब 1 घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, पीड़ित लड़कियों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस मामले की कार्रवाई करने की बजाय आरोपी लड़कों का पक्ष ले रही है। इसके साथ ही लड़कियों द्वारा लड़कों के खिलाफ नामजद तहरीर देने पर पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर रही है। वहीं अब देखने वाली बात यह होगी पुलिस इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई कर पीड़ित लड़कियों को न्याय दिला पाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1